[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

किश्तवाड़ में बड़ा एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, ठिकाना भी उड़ाया

gmedianews24.com/**जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने 3 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। एनकाउंटर अभी भी जारी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने कार्रवाई के दौरान उस ठिकाने को भी विस्फोट कर उड़ा दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जैश के आतंकियों के छिपे होने की सूचना

अधिकारियों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकियों के चतरू इलाके में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं उधमपुर जिले में गुफा में छिपे जैश के दो आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में ढेर किया गया था।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button