[metaslider id="31163"]
Featuredदेशविदेश

BLA ने जारी किया नया वीडियो, पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाने का दावा… सरकार से मदद की गुहार

gmedianews24.com/बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक और वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। इस वीडियो में 7 पाकिस्तानी सैनिकों को दिखाया गया है, जो कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के बाद सरकार से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक सैनिक भावुक होकर कहता दिखाई दे रहा है कि वह वर्षों से देश के लिए लड़ता रहा, लेकिन अब सेना उसे अपना नहीं मान रही। वह कहता है कि उसके पास पाकिस्तानी सेना का पहचान पत्र भी है, फिर भी उसे सैनिक मानने से इनकार किया जा रहा है।

यह वीडियो पाकिस्तानी सेना के उस आधिकारिक बयान को चुनौती देता है, जिसमें कहा गया था कि उसके कोई भी सैनिक लापता नहीं हैं और न ही किसी उग्रवादी संगठन की हिरासत में हैं।

बताया जा रहा है कि BLA ने इन सैनिकों को 14 फरवरी को पकड़ने का दावा किया है। उनकी रिहाई के बदले संगठन ने अपने बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग की है और इसके लिए पाकिस्तान सरकार को 22 फरवरी तक का समय दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button