[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कटघोरा में पदस्थ कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, रायगढ़ से गिरफ्तार

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के कटघोरा में पदस्थ रहे एक कृषि मंडी अधिकारी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी अधिकारी को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है, जो उस समय कृषि मंडी कटघोरा में अधिकारी के पद पर कार्यरत था।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कटघोरा कृषि मंडी में पदस्थ रहने के दौरान राहुल साहू ने उससे दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि राहुल लगातार शादी का भरोसा देता रहा, जिससे वह उसके झांसे में आ गई।

शादी से मुकरा, फोन बंद कर किया संपर्क खत्म

महिला ने बताया कि इसी माह दोनों की शादी तय होने वाली थी, लेकिन अचानक राहुल साहू ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया। किसी तरह उसका नंबर हासिल कर जब महिला ने संपर्क किया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि “जो करना है कर लो।”

पुलिस ने टीम बनाकर की गिरफ्तारी

मामले की शिकायत मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया। इसके बाद एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जांच में पता चला कि राहुल साहू वर्तमान में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में पदस्थ है। पुलिस टीम ने घरघोड़ा पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया।

Related Articles

Back to top button