
gmedianews24.com/कोरबा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मृत्युंजय पांडेय ने कुसमुंडा थाना परिसर में क्षेत्र के संवेदनशील प्रतिष्ठानों के संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में बैंक, शासकीय शराब दुकान, ज्वेलर्स और पेट्रोल पंप सहित भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने भविष्य में संभावित आपराधिक घटनाओं से बचने और सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
ये सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश
-
प्रत्येक प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से चौकीदार तैनात रखें, जो हर समय सतर्क रहे।
-
प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ लगाएं, जिनमें पर्याप्त बैकअप हो और वे हमेशा चालू रहें।
-
गमछा, मास्क या मुंह ढंककर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को प्रवेश न दें।
-
सराफा दुकानों के संचालक दुकान खोलने और बंद करने के समय विशेष सतर्कता बरतें।
पुलिस ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है। बैठक के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।







