[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में आज श्रमिक सम्मेलन, 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

gmedianews24.com/कोरबा | 18 फरवरी 2026। जिले के श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग कोरबा द्वारा आज बुधवार को श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रमिक हितैषी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभान्वित करना है।

कार्यक्रम छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार–प्रसार के लिए आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन (मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर/आबकारी एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना चरणदास महंत, सांसद कोरबा लोकसभा करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर पालिक निगम कोरबा संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह तथा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे।

योजनाओं की जानकारी, पंजीयन व स्वास्थ्य जांच की सुविधा

सम्मेलन के दौरान श्रम विभाग के अधिकारी–कर्मचारी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। श्रमिकों की सुविधा के लिए मौके पर ही पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर, साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रमिक एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाओं का लाभ ले सकें।

Related Articles

Back to top button