
gmedianews24.com/नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में अवैध शराब बिक्री, अतिक्रमण और पेयजल आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को त्रिलोकपुरी के विधायक रविकांत ने सख्त रुख अपनाया।
विधायक रविकांत ने दिल्ली पुलिस, नगर निगम, जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री से स्थानीय लोग परेशान हैं और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान और अतिक्रमण हटाने को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया।