[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में नाली विवाद पर हमला, दो महिलाएं घायल

gmedianews24.com/कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी नर्सरी नगर में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर जीविका चलाता है। परिवार की सदस्य किरण के अनुसार, पड़ोसी दीपक और उसके साथी अक्सर घर के सामने नाली में कचरा फेंकते थे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

घटना में किरण और उनकी बहन घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल परीक्षण कराया।

प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button