
gmedianews24.com/सक्ती में आग से गंभीर रूप से झुलसी युवती दिशा मरावी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 24 जनवरी को एक होटल में युवक योगेंद्र साहू से मिलने गई थी, जहां आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। बाद में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और 2 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया।
मृतिका की मां मीना मरावी ने पुलिस को शिकायत देकर तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने योगेंद्र साहू पर तारपीन तेल डालकर आग लगाने और घटना को छिपाने के लिए युवती पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में महेंद्र साहू और आशीष पटेल के नाम का भी जिक्र किया गया है।
घटना के बाद युवती को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और संबंधित थाना से मर्ग डायरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







