[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

टैक्स वसूली में लापरवाही पर दल्ली राजहरा नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ निलंबित

gmedianews24.com/बालोद। टैक्स निर्धारण में लापरवाही और कम राजस्व वसूली के मामले में भूपेंद्र वार्डेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वे दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

बताया गया कि वार्डेकर को राजनांदगांव नगर पालिका निगम में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए सीएमओ का प्रभार दिया गया था। समीक्षा में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं हो सकी और संपत्ति कर निर्धारण व प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम में गंभीर लापरवाही बरती गई।

मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। राज्य शासन ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय दुर्ग स्थित नगरीय प्रशासन कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Related Articles

Back to top button