[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी के 5 सवाल, किसानों के भविष्य को लेकर चिंता

gmedianews24.com/नई दिल्ली। राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो सकता है और यह देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा है।

गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पूछा कि डिस्टिलर अनाज (DDG) आयात, जीएम सोया तेल की अनुमति, गैर-व्यापार बाधाओं को हटाने और अतिरिक्त कृषि उत्पादों के आयात जैसे फैसलों का किसानों पर क्या असर पड़ेगा।

उन्होंने आशंका जताई कि इससे भारतीय कृषि और डेयरी सेक्टर पर विदेशी निर्भरता बढ़ सकती है और जीएम फसलों, MSP तथा कृषि नीतियों पर भविष्य में दबाव बन सकता है। गांधी ने कहा कि किसानों को इन सवालों के स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button