
gmedianews24.com/महाराष्ट्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने पर विवाद बढ़ गया है।
सपकाल ने कहा था कि टीपू सुल्तान को शिवाजी महाराज के बराबर एक योद्धा और भारत के भूमिपुत्र के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह बयान बुलढाणा में एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जहां वे टीपू सुल्तान की तस्वीर हटाने के विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
बयान के विरोध में पुणे में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और सपकाल के पोस्टर जलाए। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।







