[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या की साजिश मामला: निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, न्यूयॉर्क कोर्ट ने सुनाई 24 साल जेल

gmedianews24.com/वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश से जुड़े मामले में बड़ा मोड़ आया है। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 24 साल की सजा सुनाई है, जबकि 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

इस पूरे मामले की पुष्टि यूएस अटॉर्नी ऑफिस, साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क ने की है। वहीं एफबीआई ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

एफबीआई के मुताबिक, यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। जांच एजेंसियों की कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई।

यूएस अटॉर्नी ऑफिस के बयान के अनुसार, निखिल गुप्ता उर्फ ‘निक’ ने सेकंड सुपरसिडिंग इंडिक्टमेंट में लगाए गए तीनों आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इन आरोपों में मर्डर-फॉर-हायर, मर्डर-फॉर-हायर की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल है।

मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और औपचारिक सजा की घोषणा 29 मई को की जाएगी। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चा में रहा है और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button