[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बीजापुर में नक्सल अभियान तेज, ताड़पाला हिल्स से भारी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद

gmedianews24.com/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन तथा अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद सामग्री में 13 डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पाउडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, 2 स्टील ड्रम, 2 लोहे के ड्रम, माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और अन्य माओवादी साहित्य शामिल है।

सुरक्षा बलों द्वारा एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के दौरान जमीन में दबाकर लगाए गए 13 बीयर बॉटल आईईडी भी मिले, जिनमें प्रेशर स्विच सिस्टम लगा था। इसके अलावा लोहे के पाइप में निर्मित एक डायरेक्शनल आईईडी भी मौके से बरामद किया गया। सभी विस्फोटकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button