[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

चौथिया कार्यक्रम में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़:डीजे पर डांस के दौरान घरातियों और मेहमानों में हुआ विवाद

gmedianews24.com/कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित मंगल भवन में एक शादी समारोह के बाद आयोजित पार्टी में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह विवाद डीजे पर डांस के दौरान घरातियों और चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए मेहमानों के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, दर्री निवासी एक युवक की शादी बिलासपुर में हुई थी। शादी के एक दिन बाद बुधवार को लड़के पक्ष की ओर से दर्री के मंगल भवन में पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी और चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर से दुल्हन पक्ष के कई महिला-पुरुष कोरबा आए थे।

Related Articles

Back to top button