[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कानपुर: तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाला कारोबारी का बेटा 7 घंटे में जमानत पर रिहा

gmedianews24.com/कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से छह लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तारी के महज 7 घंटे के भीतर जमानत मिल गई। कोर्ट ने पुलिस की रिमांड याचिका खारिज करते हुए उसे बेल बॉन्ड भरने पर रिहा करने का आदेश दिया।

आरोपी के वकील अनंत शर्मा के अनुसार, पुलिस ने कोर्ट में शिवम मिश्रा की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि सुनवाई के दौरान जज ने पूछा कि जब मामले में लगाई गई सभी धाराएं जमानती हैं तो रिमांड की जरूरत क्यों है? इस सवाल का जांच अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद कोर्ट ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी।

इसके बाद 20 हजार रुपये का बेल बॉन्ड भरने के बाद शिवम मिश्रा को रिहा कर दिया गया।

सुबह घर के सामने से हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा था।

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एंबुलेंस के जरिए फरार होने की कोशिश कर रहा है। इसी आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

कोर्ट पहुंचने पर मीडिया से भड़का आरोपी
मेडिकल जांच के बाद पुलिस आरोपी को एसीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान कोर्ट परिसर में वीडियो बनाए जाने पर शिवम मिश्रा मीडिया कर्मियों पर भड़क गया और इशारों में वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई।

Related Articles

Back to top button