[metaslider id="31163"]
Featuredविदेश

AI युग में गूगल का बड़ा कदम: कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निकास पैकेज की घोषणा

gmedianews24.com/नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच टेक दिग्गज गूगल ने अपने वैश्विक व्यापार संगठन (GBO) के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निकास पैकेज (VEP) के नए दौर की घोषणा की है। कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि अब वही कर्मचारी आगे बढ़ेंगे, जो गूगल के ‘AI-फर्स्ट’ मिशन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

गूगल के मुख्य व्यापार अधिकारी फिलिप शेंडलर ने कहा है कि कंपनी तेजी से बदलते तकनीकी माहौल में खुद को ढाल रही है और कर्मचारियों को भी उसी गति से आगे बढ़ना होगा। जो कर्मचारी इस तेज रफ्तार बदलाव के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं, उन्हें सम्मानजनक तरीके से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा है।

एक साल में तीसरी बार योजना

यह एक साल के भीतर तीसरी बार है जब गूगल ने स्वैच्छिक निकास योजना शुरू की है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी बिना जबरन छंटनी के अपने कार्यबल को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पुनर्गठित करना चाहती है।

आंतरिक ज्ञापन में संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिप शेंडलर ने कर्मचारियों को भेजे आंतरिक ज्ञापन में कहा कि कंपनी ने 2025 में मजबूत प्रदर्शन किया है, लेकिन प्रतिस्पर्धा तेज है और दांव पहले से कहीं अधिक बड़े हैं। ऐसे में कर्मचारियों को AI-केंद्रित कार्यशैली को पूरी तरह अपनाना होगा।

AI-फर्स्ट रणनीति पर जोर

गूगल ने स्पष्ट किया है कि उसका भविष्य AI-आधारित उत्पादों और सेवाओं पर केंद्रित है। कंपनी चाहती है कि कर्मचारी नई तकनीकों को अपनाकर अधिक प्रभावी भूमिका निभाएं।

जो कर्मचारी खुद को इस बदलाव के अनुरूप नहीं ढाल पा रहे हैं या काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उन्हें छंटनी के बजाय मुआवजे के साथ स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा

Related Articles

Back to top button