[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कानपुर लैम्बोर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

gmedianews24.com/कानपुर। ग्वालटोली क्षेत्र के वीआईपी रोड पर रविवार को लैम्बोर्गिनी कार से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि हादसे के समय कार वही चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, शिवम मिश्रा कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उसे जेल भेजा जाएगा या जमानत मिलेगी, इसका फैसला न्यायालय करेगा।

ऐसे हुआ था हादसा

रविवार को आर्य नगर निवासी कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपने चालक मोहन के साथ लैम्बोर्गिनी कार से बिठूर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

भैरोंघाट चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो और बुलेट बाइक को टक्कर मारी, फिर बिजली के खंभे से जा टकराई। कार सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकराकर बुलेट पर चढ़ गई।

इस हादसे में चमनगंज घोसियाना निवासी तौफीक अहमद घायल हो गए, जिन्हें पैर में चोट आई। वहीं बुलेट सवार विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी को भी धक्का लगा, हालांकि वे सुरक्षित रहे। तौफीक की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

चालक या मालिक का बेटा? विवाद बना रहा

हादसे के बाद कारोबारी केके मिश्रा और उनके अधिवक्ता ने दावा किया था कि कार चालक मोहन चला रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि वाहन शिवम मिश्रा चला रहा था और उसी को आरोपी बनाया गया।

घायल तौफीक ने चालक मोहन से समझौता होने और आर्थिक क्षतिपूर्ति मिलने की बात कही, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी और शिवम को ही जिम्मेदार माना।

Related Articles

Back to top button