
gmedianews24.com//नई दिल्ली। घर को साफ-सुथरा रखना न सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। माना जाता है कि जहां साफ-सफाई होती है, वहां सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। लेकिन कई बार घर के कुछ हिस्सों पर ध्यान नहीं जाता और वहीं से नकारात्मक ऊर्जा पनपने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर की कुछ खास जगहों पर नियमित सफाई न की जाए, तो वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर घर में रहने वाले लोगों की तरक्की, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर पड़ता है। आइए जानते हैं घर की उन तीन जगहों के बारे में, जिन्हें हमेशा साफ रखना बेहद जरूरी है।
1. घर का प्रमुख दरवाजा
घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि इसे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे देहरी कहा गया है।
अगर मुख्य दरवाजे के पास गंदगी, कूड़ेदान, टूट-फूट या मकड़ी के जाले हों, तो इससे घर की ऊर्जा प्रभावित होती है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ, मजबूत और व्यवस्थित रखना चाहिए।
2. स्टोर रूम
घर का स्टोर रूम भी वास्तु की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा सामान स्टोर रूम में भर देते हैं, जिससे वहां अव्यवस्था और धूल-मिट्टी जमा हो जाती है।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बिखरा हुआ सामान और गंदगी जीवन में रुकावटें पैदा कर सकती है। इसलिए समय-समय पर स्टोर रूम की सफाई करें और फालतू सामान हटा दें।
3. घर की छत
घर की छत ऊर्जा के प्रवाह में अहम भूमिका निभाती है। कई लोग छत पर पुराने या बेकार सामान जमा कर देते हैं, जिससे वहां ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे राहु और शनि से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसका असर परिवार के सदस्यों की प्रगति और मानसिक शांति पर पड़ता है। इसलिए छत को साफ और खुला रखना शुभ माना जाता है।







