[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गरियाबंद में महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर सीधी भर्ती, 15 फरवरी तक करें आवेदन

gmedianews24.com/गरियाबंद। जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-03 के एक पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना आवश्यक है।
तकनीकी योग्यता के तहत अभ्यर्थी के पास—

  • मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा,

  • मान्यता प्राप्त संस्था से हिंदी या अंग्रेजी मुद्रालेखन (टाइपिंग) में 5000 डिप्रेशन प्रति घंटा गति का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
    उक्त पद के लिए कौशल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

वेतनमान और सेवा शर्तें

चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान 5200–20200 रुपये एवं ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत होगा।

आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 01 फरवरी से 15 फरवरी तक जिले की आधिकारिक वेबसाइट
www.gariaband.gov.in
पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

अन्य आवश्यक शर्तें

  • अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

  • जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना चाहिए।

  • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कंप्यूटर योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

पद से संबंधित आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील है कि आवेदन करने से पहले विभागीय दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।

Related Articles

Back to top button