[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

गरियाबंद के राजिम में सांप्रदायिक हिंसा, दुधकैयां गांव बना छावनी; तीन आरोपी गिरफ्तार

gmedianews24.com/गरियाबंद। जिले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई। दोनों समुदायों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि हालात काबू से बाहर हो गए। हिंसा के दौरान ग्रामीणों ने एक विशेष समुदाय के घर में घुसकर आगजनी की और खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर आईजी और एसपी स्वयं पहुंचकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि आईजी के पहुंचने के बाद स्थिति में कुछ हद तक शांति आई। फिलहाल गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार हिंसा का मुख्य आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गरियाबंद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि दुधकैयां गांव में दोनों समुदायों के बीच बीते करीब तीन वर्षों से तनाव चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पहले एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा गांव के शिव मंदिर को क्षति पहुंचाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर उसे जेल भेजा गया था। जेल से लौटने के बाद उसी युवक ने दूसरे समुदाय के लोगों पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Related Articles

Back to top button