[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने की आत्महत्या, इनकम टैक्स रेड के बीच बेंगलुरु में गोली मारकर जान दी

gmedianews24.com/बेंगलुरु। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी के कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से आयकर (IT) विभाग की ओर से रॉय से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा था। रॉय की आत्महत्या की सूचना के बाद आयकर अधिकारियों ने रेड की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और मौके से चले गए।

पुलिस का कहना है कि घटना के समय कार्यालय में कोई भी आयकर अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस मामले की जांच के तहत आयकर विभाग से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जुटाएगी।

बताया जा रहा है कि सीजे रॉय की कुल संपत्ति करीब 9 हजार करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनके पास एक प्राइवेट जेट और 200 से अधिक लग्जरी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई तक फैला हुआ था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक में रियल एस्टेट क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है।

उधर, रॉय की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। उनकी पत्नी और बेटा शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button