[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

किश्तवाड़ के दोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन जारी

gmedianews24.com/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दोलगाम इलाके में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने दोलगाम क्षेत्र में छिपे आतंकियों से दोबारा संपर्क स्थापित किया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन की योजना बनाने और उसे जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी स्रोतों से प्राप्त खुफिया जानकारियों का समन्वय किया गया है।

इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान तेज
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। किसी भी आतंकी के भागने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है।

व्हाइट नाइट कोर ने दी जानकारी
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए पोस्ट में बताया कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे जॉइंट ऑपरेशन ‘त्राशी-I’ के तहत 31 जनवरी की सुबह व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने दोलगाम के सामान्य क्षेत्र में आतंकियों से फिर से संपर्क स्थापित किया।

फिलहाल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल पूरे सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button