
gmedianews24.com/कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने तड़के सुबह बड़ा और सख्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर अपराधों में पूर्व में जेल जा चुके और रिहा हुए आरोपियों को थाना एवं चौकियों में तलब कर उनकी विधिवत परेड कराई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में तीनों अनुभागों के एसडीओपी और थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया।
सुबह 4 बजे से चला विशेष अभियान
आज तड़के लगभग सुबह 4 बजे से जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लूट एवं डकैती के मामलों में पूर्व में संलिप्त, सजा प्राप्त कर चुके आदतन अपराधियों को उनके निवास स्थानों से थाना बुलाया गया। थाना परिसरों में सभी आरोपियों की परेड कराई गई।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 102 लूट एवं डकैती के आरोपियों को थाना तलब किया गया, जो पूर्व में गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं।






