
gmedianews24.com/भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया, जिससे उनके करोड़ों प्रशंसक हैरान और भावुक हैं।
अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अब वह फिल्मों के लिए नया प्लेबैक गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे। उन्होंने अपने फैंस को उन्हें मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहा और बताया कि यह उनके लिए एक शानदार सफर रहा है।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह संगीत से पूरी तरह दूर नहीं जा रहे हैं। अरिजीत अपनी रचनात्मक यात्रा को जारी रखते हुए स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) संगीत या अन्य म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रख सकते हैं।






