[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

वास्तु शास्त्र: घर के आसपास इन पौधों की मौजूदगी बन सकती है आर्थिक संकट की वजह

gmedianews24.com/घर की साज-सज्जा में पौधों का अहम स्थान होता है। अब पौधे केवल लॉन या बालकनी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि लोग घर के अंदर भी इंडोर प्लांट्स लगाकर वातावरण को सुंदर और शुद्ध बना रहे हैं। जहां ये पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने और मानसिक शांति देने का काम करते हैं, वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिनकी मौजूदगी घर और परिवार के लिए अशुभ मानी जाती है।

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि गलत पौधों को घर में या घर के आसपास लगाने से आर्थिक तंगी, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। ऐसे में पौधे लगाने से पहले उनके वास्तु प्रभाव को जानना जरूरी है।

घर में न लगाएं ये पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन पौधों से दूध जैसा द्रव्य निकलता है, उन्हें घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि ऐसे पौधों से ऋणात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसलिए ऐसे पौधों को न तो घर के अंदर और न ही घर के बाहर लगाना चाहिए। यदि घर के बाहर ऐसा कोई पौधा लगा है, तो उसे जल्द हटाने की सलाह दी जाती है।

कांटेदार पौधों से भी बचें

शास्त्रों में कांटेदार पौधों को भी नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया गया है। ऐसे पौधे घर में कलह, तनाव और मानसिक अशांति बढ़ा सकते हैं। यही कारण है कि इन्हें घर के भीतर या मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाने से मना किया जाता है।

बिना फल वाले बड़े पेड़ की छाया अशुभ

यदि घर पर किसी ऐसे बड़े पेड़ की छाया पड़ती है, जिसमें फल नहीं आते, तो इसे भी वास्तु की दृष्टि से अशुभ माना गया है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों के बार-बार बीमार रहने और जीवन में अवरोध व परेशानियां आने की मान्यता है।

उपाय भी हैं मौजूद

अगर घर के बाहर कोई ऐसा पेड़ है जिसे हटाना संभव नहीं है, तो वास्तु शास्त्र इसके उपाय भी बताता है। ऐसे पेड़ के आसपास शमी, अशोक या नागकेसर का पौधा लगाने से नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

वहीं, नियमों के अनुसार यदि घर के सामने या सड़क के दूसरी ओर कोई डरावना दिखने वाला पेड़ हो, जिसकी दो शाखाएं हों, तो उसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसे पेड़ को जल्द से जल्द हटवाना ही बेहतर होता है।

Related Articles

Back to top button