
gmedianews24.com/कोरबा — कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज में एक अनोखा मामला सामने आया, जब बकरियों के झुंड के साथ कोटरी (वन्य जीव) का बच्चा अनजाने में गांव पहुंच गया। यह घटना ग्राम भूलसीभवना की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अपनी बकरियों को चराने जंगल गए थे। लौटते समय बकरियों के झुंड के साथ कोटरी का बच्चा भी चला आया। शुरुआत में किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन जब बकरियां घरों के भीतर जाने लगीं, तब ग्रामीणों की नजर कोटरी के बच्चे पर पड़ी।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि कोटरी का बच्चा जंगल में छोड़ते ही अपनी मां और झुंड से मिल गया। उन्होंने बताया कि गांव से सटे जंगलों में कोटरी समेत अन्य वन्य जीव भी रहते हैं, जो गर्मी के दिनों में पानी और भोजन की तलाश में गांवों के आसपास आ जाते हैं।






