
gmedianews24.com/ब्रुसेल्स। नाटो (NATO) के महासचिव मार्क रुट ने यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यूरोप अकेले अमेरिका के बिना अपनी रक्षा करने में सक्षम नहीं है। सोमवार को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए रुट ने कहा कि यदि यूरोपीय देश वास्तव में स्वतंत्र रूप से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो उन्हें रक्षा नीति में बड़े और महंगे बदलाव करने होंगे।
रक्षा खर्च 10% तक बढ़ाना पड़ेगा
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मार्क रुट ने कहा कि अगर यूरोप अमेरिका के सहारे के बिना आगे बढ़ना चाहता है, तो उसे अपने रक्षा खर्च को GDP के 10 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा। इसके साथ ही यूरोपीय देशों को अपनी परमाणु क्षमता विकसित करनी पड़ेगी, जिसकी लागत अरबों यूरो में होगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल NATO के कुल रक्षा खर्च में यूरोपीय देशों का योगदान केवल 30 प्रतिशत है, जबकि औसतन देश अपनी GDP का सिर्फ 2 प्रतिशत ही रक्षा पर खर्च कर रहे हैं। रुट ने इसे सुरक्षा चुनौतियों के मुकाबले अपर्याप्त बताया।
ट्रम्प की आर्कटिक और ग्रीनलैंड रणनीति का समर्थन
मार्क रुट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्कटिक क्षेत्र और ग्रीनलैंड की मजबूत रक्षा रणनीति का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आर्कटिक क्षेत्र भविष्य में सामरिक और सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।
रुट ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ट्रम्प से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी बढ़ती धमकियों को कम करने और ग्रीनलैंड को लेकर किसी समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी।






