[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा, सेंट्रिंग गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल

gmedianews24.com/जबलपुर। शहर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान मुर्सलेम एस (35) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चर कृष्णापुर खामेर का निवासी था। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे हुआ।

हादसे में घायल हुए मजदूरों की पहचान 22 वर्षीय रसल एस, निवासी चर कृष्णापुर खामेर, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) और 21 वर्षीय राजेश्वर सिंह, पिता महेंद्र सिंह, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एहतियातन निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पिलर की सेंट्रिंग के असंतुलित होने से हादसा होने की बात सामने आई है। प्रशासन और एनएचआई द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button