
gmedianews24.com/बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित पुलिस परेड मैदान में भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अमला सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।







