[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर से पूछताछ जारी, गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

gmedianews24.com/रायपुर। हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात सूदखोर रोहित सिंह तोमर से पुरानी बस्ती थाने में पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित सिंह तोमर शुक्रवार को स्वयं थाने पहुंचा, जहां उससे विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिलहाल रोक लगाई गई है, इसी कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पिछले वर्ष तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित शहर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं उसके बड़े भाई वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर पर सूदखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली से जुड़े कुल 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

9 से अधिक मामलों में नामजद, निगरानी गुंडा बदमाश

जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह तोमर निगरानी गुंडा बदमाश की सूची में शामिल है। उसके खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी थानों में 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में सूदखोरी, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के मामलों में जेल भी जा चुका है।

Related Articles

Back to top button