[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

Tulsi Vastu Tips: घर में तुलसी का पौधा सूखना क्या देता है अशुभ संकेत? जानें कारण और अचूक उपाय

gmedianews24.com/नई दिल्ली। घर में पेड़-पौधों की मौजूदगी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो घर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इन्हीं में सबसे महत्वपूर्ण है तुलसी का पौधा।

हालांकि तुलसी की देखभाल अधिक मुश्किल नहीं होती, लेकिन कई घरों में यह बार-बार सूखने लगती है। ऐसे में लोग यह सोचकर चिंतित हो जाते हैं कि कहीं यह कोई अशुभ संकेत तो नहीं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा सूखने के कारण, संकेत और उपाय।

वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्व

वास्तु और धर्म शास्त्रों में तुलसी को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ा पौधा माना गया है। मान्यता है कि घर में हरी-भरी तुलसी रहने से

  • सुख-समृद्धि बढ़ती है

  • नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है

  • घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहती है

क्यों सूख जाती है तुलसी? (Tulsi Plant Drying Reasons in Vastu)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह सामान्य बात नहीं मानी जाती। इसके पीछे कुछ संकेत माने गए हैं—

  • घर पर बुरी नजर लगना

  • घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

  • पितृ दोष या पितरों की असंतुष्टि का संकेत

  • तुलसी का गलत दिशा में लगाया जाना

शास्त्रों के अनुसार यदि सूखी तुलसी को समय रहते न हटाया जाए, तो घर की नेगेटिविटी और बढ़ सकती है।

सूखी तुलसी को कैसे हटाएं? (Remedy for Dry Tulsi Plant)

वास्तु शास्त्र में सूखी तुलसी को सीधे कूड़े में फेंकना अशुभ माना गया है। इसके लिए यह उपाय करें—

  • सूखी तुलसी की डंडियों को एकत्र करें

  • उन्हें रुई में लपेट लें

  • उसमें घी या सरसों का तेल डालें

  • पूजा घर में दीपक की तरह जला दें

मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

Related Articles

Back to top button