[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

gmedianews24.com/कोरबा। चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार रात सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत झोपड़ीपारा पंप हाउस की है। गंभीर रूप से झुलसी 23 वर्षीय महिला अंजलि बरेठ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पति रवि बरेठ पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना की रात रवि पेट्रोल की बोतल लेकर घर पहुंचा और अंजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, फिर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button