
gmedianews24.com/अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प सरकार भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ में से आधा टैरिफ हटाने पर विचार कर सकती है। अमेरिकी मीडिया वेबसाइट पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद में कमी किए जाने के बाद टैरिफ में राहत की संभावना बनी है।
बेसेंट ने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ प्रभावी साबित हुआ है, जिससे रूसी तेल आयात में कमी आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल टैरिफ लागू हैं, लेकिन इन्हें हटाने का रास्ता निकल सकता है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो चरणों में कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।







