[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस की सुस्ती से नाराज़ तहसीलदार आमरण अनशन पर बैठे

gmedianews24.com/सारंगढ़-बिलाईगढ़/कोरबा। पुलिस की कथित सुस्ती और न्याय न मिलने से आहत दीपका (कोरबा) में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। तहसीलदार का आरोप है कि उनके पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है।

तहसीलदार भगत का कहना है कि उन्होंने संबंधित थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन FIR दर्ज करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। इसी से आक्रोशित होकर वे थाने के सामने अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठ गए हैं।

उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। एक राजपत्रित अधिकारी का इस तरह सड़क पर बैठकर न्याय की मांग करना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

तहसीलदार के आमरण अनशन पर बैठते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है और घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button