[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन आमने-सामने, वसंत पंचमी स्नान पर बढ़ा विवाद

gmedianews24.com/प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक वे वसंत पंचमी का स्नान नहीं करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल नोटिस देने का खेल खेल रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “जब अभी तक मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत पंचमी का स्नान कैसे कर लूं?” उनके इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है।

मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि किसी को भी परंपराओं को बाधित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कुछ ‘कालनेमि’ तत्व धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं, ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य की अपील

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ में बयान देते हुए कहा, “मैं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनसे प्रार्थना है कि वे स्नान कर इस विषय का समापन करें।” उनके बयान को सुलह की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

इधर, माघ मेले में वसंत पंचमी का स्नान पूरे श्रद्धा भाव से जारी है। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। संगम नोज पर भारी भीड़ देखी जा रही है और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है।

गुरुवार शाम योग गुरु बाबा रामदेव ने सतुआ बाबा के साथ संगम में स्नान किया, जिसके बाद वे अयोध्या रवाना हो गए। शंकराचार्य विवाद पर उन्होंने कहा कि साधुओं को अभिमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे विवादों से सनातन धर्म का अनादर होता है।

Related Articles

Back to top button