[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

व्हाट्सऐप से जुआ-सट्टा खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

gmedianews24.com/दुर्ग। मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये नगद जुआ-सट्टा राशि बरामद की है। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविक सेंटर भिलाई में मुन्ना जूस कार्नर के पास कुछ लोग मोबाइल व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर नरेश देवांगन को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नगद सट्टा राशि बरामद की गई। वहीं, मौके पर मौजूद चिण्टू कुमार के कब्जे से भी एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नगद सट्टा रकम मिली। इस प्रकार कुल 8,000 रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। इस मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सेक्टर-06 सी मार्केट में दूसरी कार्रवाई
इसी तरह दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-06 सी मार्केट भिलाई में जुआ-सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर मौके से कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी और संजय सेनापति को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये नगद और सट्टा नंबर लिखी हुई एक कॉपी बरामद की गई। इस मामले में भी थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को धारा 6 व 7 के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में नरेश देवांगन (44) निवासी सेक्टर-06 भिलाई, चिण्टू कुमार (37) निवासी रिसाली नेवई, कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56) निवासी सेक्टर-04 भिलाई, भीष्म कुमार देवांगन (48) निवासी सेक्टर-07 भिलाई, दीपक कुमार निवासी शंकर नगर दुर्ग, गिरधर रेड्डी निवासी सेक्टर-10 भिलाई और संजय सेनापति निवासी शांति नगर सुपेला शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button