
gmedianews24.com/नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2025 में जबरदस्त उछाल के बाद अब 2026 में भी गोल्ड और सिल्वर निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रहे हैं। आज दोनों कीमती धातुओं ने नया इतिहास रच दिया।
सोने की कीमत पहली बार डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करते हुए 1,52,500 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। वहीं चांदी ने भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3,27,998 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर छू लिया।
MCX पर सोने-चांदी में जोरदार उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 2.95 फीसदी की तेजी के साथ 1,49,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में इसमें 4,299 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
वहीं चांदी में भी 4.06 फीसदी यानी 12,597 रुपये की तूफानी तेजी देखने को मिली और यह 3,22,872 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती रही। कारोबार के दौरान चांदी का लो लेवल 3,06,499 रुपये रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 3,10,275 रुपये पर बंद हुई थी।
सोना: 10 हजार के हर पड़ाव तक पहुंचने की रफ्तार
सोने की कीमतों में हाल के महीनों में तेजी की रफ्तार और तेज हो गई है।
-
1 लाख से 1.50 लाख रुपये तक पहुंचने में सोने को महज 26 दिन लगे, जो इसकी ऐतिहासिक तेजी को दर्शाता है।
चांदी ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड
चांदी की चाल सोने से भी ज्यादा आक्रामक रही है।
-
2 लाख से 3 लाख रुपये तक का सफर चांदी ने कुछ ही हफ्तों में तय कर लिया।
-
3 लाख रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद भी इसकी रफ्तार थमी नहीं और यह 3.27 लाख के नए शिखर पर पहुंच गई।
दिल्ली में सोना-चांदी के ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में आज सर्राफा बाजार में—
-
24 कैरेट सोना: 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: 1,37,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
18 कैरेट सोना: 1,12,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
चांदी: 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम
सर्राफा व्यापारियों की बढ़ी चिंता
सोना-चांदी जिस तेजी से महंगे हो रहे हैं, उससे आम लोगों की पहुंच इनसे दूर होती जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच कई लोगों ने सोना-चांदी खरीदने की योजना टाल दी है।
इसी कारण सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है कि शादी-विवाह के सीजन में इस बार खरीदारी पहले की तुलना में कम हो सकती है।







