[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नीरव मोदी केस में ब्रिटेन की अदालत ने मांगी दिल्ली हाईकोर्ट से मदद, केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील

gmedianews24.com/नई दिल्ली | भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट से सहयोग मांगा है। इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार की सहायता के बिना इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई संभव नहीं है, और भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

दरअसल, नीरव मोदी से जुड़े मामले में बैंक ऑफ इंग्लैंड और वेल्स को बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी का बयान दर्ज करना है। इसी प्रक्रिया के तहत ब्रिटेन की अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा

इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नीरव मोदी समेत सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति हरि शंकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें किसी विदेशी अदालत की अपील पर बिना सभी पक्षों को सुने कार्रवाई की गई हो।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में केंद्र सरकार की भूमिका बेहद अहम है और उसकी भागीदारी के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button