[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

माघ मेला विवाद में नया मोड़, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्राधिकरण का नोटिस

gmedianews24.com/प्रयागराज | माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की शोभायात्रा पर रोक के बाद उपजा विवाद अब और गहरा गया है। माघ मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद उन्होंने अपने नाम के आगे ‘शंकराचार्य’ पदनाम क्यों लगाया।

मेला प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि इस मामले से संबंधित सिविल अपील सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और अब तक इस संबंध में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हुआ है। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी धर्माचार्य ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य होने का दावा नहीं कर सकता।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसके बावजूद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला क्षेत्र में लगाए गए अपने शिविर के बोर्ड पर अपने नाम के साथ ‘शंकराचार्य’ अंकित किया है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है।

मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से इस मामले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं इस नोटिस के बाद माघ मेला क्षेत्र में धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button