[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बीजापुर | नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

gmedianews24.com/बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। मौके से एके-47 जैसे हथियारों के बरामद होने की भी सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से हो गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद हैं।

सुबह से ही दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजा गया है। मारे गए नक्सलियों के शवों की बरामदगी और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

बीजापुर पुलिस ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभियान अभी जारी है। जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मुठभेड़ स्थल, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां साझा नहीं की जा सकतीं।

सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन के सफल होने तक इलाके में सतर्कता बनाए रखी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button