[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

6 इंच जमीन के विवाद में खून-खराबा: भतीजे ने फरसे से चाचा की गला रेतकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

gmedianews24.com/छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गितकेरा में महज 6 इंच जमीन को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने फरसे से चाचा का गला काट दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गितकेरा गांव में दो सगे भाइयों के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के मकान अगल-बगल स्थित हैं। बड़ा भाई घर का निर्माण करवा रहा था, इसी दौरान आरोप है कि उसने छोटे भाई की करीब 6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को एक बार फिर जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मारपीट भी हुई। विवाद शांत होने के कुछ देर बाद आरोपी भतीजा यशवंत यादव (38) अपने घर के पूजा घर में रखा फरसा लेकर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और चाचा नारायण यादव (45) पर जानलेवा हमला कर दिया। फरसे से गला रेतने के कारण नारायण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे वारदात की भयावहता सामने आई है। हत्या के बाद आरोपी यशवंत यादव खुद पलारी थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पलारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं जमीन विवाद को लेकर उपजे इस खूनी संघर्ष ने एक बार फिर पारिवारिक कलह की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button