[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में युवती का अपहरण, CCTV में कैद वारदात; चार आरोपी हिरासत में, युवती सकुशल बरामद

gmedianews24.com/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले से पकड़ा है। साथ ही अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती का अपहरण गांधीनगर थाना क्षेत्र से किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अपहरण के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। युवती के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button