[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20: रायपुर में टिकटों के लिए उमड़ी भीड़, स्टूडेंट्स में खासा उत्साह

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच की टिकटों की बिक्री शुरू होते ही बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और फैंस टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

स्टूडेंट टिकट की बिक्री शुरू

आयोजकों के अनुसार, क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि स्टूडेंट टिकटों की बिक्री गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू की गई। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मैच देखने का मौका मिल सके।

ऑनलाइन टिकट वालों के लिए अलग काउंटर

इंडोर स्टेडियम में टिकट बिक्री के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए फिजिकल टिकट प्राप्त करने हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है।

आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार शाम पहले चरण की टिकट बिक्री में करीब 12 हजार टिकट महज आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लाइव मैच देखने को उत्साहित स्टूडेंट्स

स्टूडेंट टिकट बिक्री की सूचना मिलते ही सुबह से ही इंडोर स्टेडियम के बाहर छात्रों की लंबी कतारें लग गईं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह टी-20 मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। यही वजह है कि वे इस ऐतिहासिक मैच को स्टेडियम में बैठकर लाइव देखने के लिए खासे उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button