[metaslider id="31163"]
Featuredvastuज्ञान विज्ञान

किचन के इस छोटे उपाय से दूर होगी नेगेटिविटी, घर में बनी रहेगी शांति

gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र केवल घर की दिशा या कमरों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि घर में रखी छोटी-छोटी चीजों की सही प्लेसमेंट भी जीवन पर गहरा असर डालती है। कई बार घर में बिना किसी ठोस कारण के भारीपन, तनाव या आपसी कलेश बढ़ने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह किचन से जुड़ी गलतियां भी हो सकती हैं।

शास्त्रों में किचन को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है, क्योंकि यहीं से घर की ऊर्जा और स्वास्थ्य जुड़े होते हैं। ऐसे में किचन का वास्तु सही होना बेहद जरूरी है।

किचन में जरूर लगाएं यह चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि एग्जॉस्ट फैन न सिर्फ धुएं और बदबू को बाहर निकालता है, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी बाहर भेज देता है। हालांकि, इसे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

वास्तु के नियमों के अनुसार, किचन में एग्जॉस्ट फैन पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में लगा एग्जॉस्ट फैन घर से नेगेटिविटी को बाहर निकालता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके साथ ही किचन की खिड़की भी पूर्व दिशा में होना शुभ माना गया है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

एग्जॉस्ट फैन लगाने के बाद उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है। यदि उस पर धूल-मिट्टी या चिकनाई जमा हो जाए, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें।
इसके अलावा, किचन की खिड़की बड़ी होनी चाहिए। मान्यता है कि बड़ी खिड़की से रोशनी और हवा का अच्छा प्रवाह होता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है और लोगों का मूड भी बेहतर रहता है।

Related Articles

Back to top button