[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा : चचिया धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक हाथी केंद्र परिसर में पहुंच गया। हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही धान खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।

स्थिति को संभालते हुए कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई और हाथी को खदेड़कर धान को सुरक्षित रखने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कुछ समय तक केंद्र के आसपास घूमता रहा, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई थी। हाथी के आक्रामक हो जाने की स्थिति में जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथी इस धान खरीदी केंद्र में पहुंच चुके हैं और धान खाकर जंगल की ओर लौट जाते हैं।

हाथियों की लगातार आवाजाही से धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी और किसान भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि धान खरीदी केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button