[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ व्यापम: जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती WRAD25 परीक्षा कोड के तहत आयोजित की जा रही है।

9 जनवरी से शुरू हुए आवेदन

व्यापम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां (WRAD25)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 9 जनवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 फरवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

  • त्रुटि सुधार (Correction Window): 3 से 5 फरवरी 2026

  • प्रवेश पत्र जारी: 9 मार्च 2026

  • संभावित परीक्षा तिथि: 15 मार्च 2026 (रविवार)

  • परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

  • परीक्षा केंद्र: रायपुर

त्रुटि सुधार और परीक्षा केंद्र

आवेदन भरते समय यदि किसी अभ्यर्थी से कोई गलती हो जाती है, तो व्यापम द्वारा 3 से 5 फरवरी 2026 तक सुधार का अवसर दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल रायपुर को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button