[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की मार, 15 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और अहम अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। शीतलहर के चलते इन इलाकों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अगले दो दिनों के दौरान ठंड और तेज हो सकती है। खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button