[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्ति, अमिताभ जैन बने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त

gmedianews24.com/नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के तहत अमिताभ जैन (सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी) को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, अमिताभ जैन की यह नियुक्ति उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। राज्य के सर्वोच्च सूचना अधिकारी के रूप में वे सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दायर मामलों, शिकायतों और अपीलों के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारे की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि अमिताभ जैन के प्रशासनिक अनुभव से सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। इससे न केवल आम नागरिकों को सूचना प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी, बल्कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को सूचना पाने का सशक्त अधिकार प्रदान करना है। राज्य सूचना आयोग की यह नियुक्ति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button