
gmedianews24.com/नई दिल्ली। अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto या BigBasket से फूड और किराना ऑर्डर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। गिग वर्कर्स 31 दिसंबर यानी आज हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल 25 दिसंबर से चल रहे विरोध प्रदर्शन का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण बताया जा रहा है।
गिग वर्कर्स की इस हड़ताल का सीधा असर ऑनलाइन फूड डिलीवरी, किराना डिलीवरी और लास्ट मिनट शॉपिंग सेवाओं पर पड़ने की संभावना है। हड़ताल के चलते कई डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ऐप से लॉग ऑफ कर रहे हैं या काम का बोझ काफी कम कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को ऑर्डर में देरी या कैंसलेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन
गिग वर्कर्स 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से हड़ताल कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में फास्ट डिलीवरी के दबाव में कमी, वेतन में बढ़ोतरी, आईडी ब्लॉकिंग पर रोक और बेहतर कार्य स्थितियां शामिल हैं। भारत की पहली महिलाओं के नेतृत्व वाली ट्रेड यूनियन GIPSWU ने इन मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया
हड़ताल का असर पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता जैसे बड़े महानगरों के साथ-साथ कई टियर-2 शहरों में भी देखने को मिल सकता है। खासकर न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर फूड ऑर्डर, किराना डिलीवरी और लास्ट मिनट खरीदारी पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
एक लाख से ज्यादा राइडर्स के शामिल होने का अनुमान
टीजीपीडब्ल्यूयू के फाउंडर-अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि यूनियनों को उम्मीद है कि न्यू ईयर ईव पर करीब 1 लाख से 1.5 लाख राइडर्स हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि जश्न में कोई बाधा न आए।




