[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखा बाघ, जंगल सफारी में रोमांच से झूमा परिवार

gmedianews24.com/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) क्षेत्र में सोमवार को पर्यटकों को बाघ दिखाई देने से उत्साह और रोमांच का माहौल बन गया। रायपुर से आए पर्यटक हरिशंकर समीर अपने परिवार के साथ ATR भ्रमण पर पहुंचे थे। उन्होंने दूसरी पाली में शिवतराई से जिप्सी बुक कर कोर एरिया में सफारी शुरू की थी, इसी दौरान जंगल में बाघ को विचरण करते देखा गया।

पहले घबराहट, फिर खुशी से झूमे पर्यटक
जंगल में अचानक बाघ नजर आते ही पर्यटक और उनके परिवार के सदस्य कुछ पल के लिए घबरा गए। इसके बाद उन्होंने जिप्सी चालक जीवन लाल से वाहन रोकने को कहा और उत्साह के साथ मोबाइल निकालकर बाघ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान टूरिस्ट गाइड कुशाल टिलवानी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को जिप्सी से बाहर न उतरने की सख्त हिदायत दी।

ATR में बाघ दिखना दुर्लभ अनुभव
सामान्य तौर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले पर्यटकों को बाघ दिखाई नहीं देता। इसी वजह से ATR प्रबंधन को लेकर अक्सर यह शिकायत सामने आती रही है कि बाघ संरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद यहां बाघों के दर्शन दुर्लभ हैं। ऐसे में सोमवार को बाघ का दिखना पर्यटकों के लिए खास और यादगार अनुभव बन गया।

प्रबंधन को दी गई जानकारी, लोकेशन गोपनीय
पर्यटकों, गाइड और ड्राइवर द्वारा बाघ दिखने की सूचना तुरंत ATR प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन को यह जानकारी है कि बाघ किस क्षेत्र में देखा गया और उसका नाम क्या है, लेकिन सुरक्षा कारणों से लोकेशन को गोपनीय रखा गया है। प्रबंधन ने पर्यटकों से भी अपील की है कि वे बाघ की लोकेशन सार्वजनिक न करें।

Related Articles

Back to top button